हरियाणा

Sonipat:हिंदुस्तान फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Sarita
28 Aug 2025 6:26 AM IST
Sonipat:हिंदुस्तान फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग
x
Sonipatसोनीपत: सोनीपत के वाजिदपुर सबौली औद्योगिक क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हिंदुस्तान फोम फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। अभी तक लगभग 8 दमकल गाड़ियाँ मौके पर तैनात हैं और आग बुझाने का काम जारी है। हालाँकि, आग इतनी भीषण थी कि अभी तक इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री में फोम से संबंधित सामान और उत्पाद बनते हैं, जिसके कारण आग और तेज़ी से फैली। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कांस्टेबल विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, "हमें सूचना मिली कि हिंदुस्तान नामक फोम फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ी बुलाई गई और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं और हालात पर नज़र रखी जा रही है।" फ़िलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जाँच जारी है।
Next Story