
x
Sonipat सोनीपत: जीआरपी थाना पुलिस ने दिल्ली और अंबाला आने-जाने वाली ट्रेनों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह का मुख्य सरगना सलारू भी पुलिस की गिरफ्त में है, जो अपने साथियों के साथ नशे का आदी था और नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभी छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी अपने गिरोह के मुख्य सरगना सलारू के साथ मिलकर दिल्ली और अंबाला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे और इन तीनों आरोपियों के नाम सलारू, यशपाल और राजू हैं। सलारू इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जिस पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में लूट के मामले दर्ज हैं। इन्होंने कुछ दिन पहले ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में दो भाइयों पर हमला कर लूटपाट की थी और फिर सोनीपत स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि पांच जून को ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में दो भाइयों पर छह युवकों ने हमला कर दिया था और उनसे सोलह हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में हमने सोनीपत निवासी सल्लारू, यशपाल और राजू को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी अभी फरार हैं। वे नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।
Next Story





