हरियाणा

Sonipat: राइस मिल में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

Sarita
3 July 2025 12:10 PM IST
Sonipat: राइस मिल में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख
x
Sonipat सोनीपत: गर्मी के मौसम में सोनीपत में फैक्ट्री में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती देर रात सोनीपत के कामी रोड स्थित एसएनजी राइस मिल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस आग में राइस मिल जलकर राख हो गई, हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि जब आग लगी तो सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग लगने की सूचना मिलने पर सोनीपत सदर थाना के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाते नजर आए, तो इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि गांव कामी रोड पर आग लगने की सूचना मिली थी और यह आग राइस मिल में लगी है और आग पर काबू पा लिया गया है।
Next Story