हरियाणा

Sonipat: स्वच्छता से स्वागत अभियान में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

Admindelhi1
20 July 2026 9:37 AM IST
Sonipat: स्वच्छता से स्वागत अभियान में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी
x
मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील

सोनीपत: सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर रविवार को सफाई और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जनभागीदारी बढ़ाना रहा।

स्वच्छता प्रहरी टीम ने महलाना रोड से हैबिटेट क्लब रोड तक श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने स्वयं सफाई कर लोगों को अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री के स्वच्छता से स्वागत अभियान के अंतिम दिन सुभाष चौक स्थित कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र की मौजूदगी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

मेयर राजीव जैन ने उन्हें सोनीपत में चल रहे स्वच्छता प्रहरी मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि शहर के जागरूक नागरिकों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों को जोड़कर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी मीतू धनखड़, राकेश कुमार, अनिल ढुल, संदीप बतरा, जगत सिंह, आनंद कुमार, नकिन मेहरा, मास्टर दिलबाग सिंह, सुरेश वत्स, पहलवान हवा सिंह, आनंद दहिया, वी. एन. प्रसाद, मास्टर शंकर, डॉ. अरविंद, शशांक, नरेंद्र जोगी, संजय सरवत, बिजेंद्र दहिया, ललित तलवार, पवन स्वामी तथा वार्ड-20 के पार्षद राजकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story