हरियाणा

Sonipat: सुरक्षा के लिए बेटियों को बनना होगा सतर्क: पुलिस आयुक्त

Admindelhi1
29 Sept 2025 5:06 PM IST
Sonipat: सुरक्षा के लिए बेटियों को बनना होगा सतर्क: पुलिस आयुक्त
x

सोनीपत: गन्नौर स्थित सी.सी.ए.एस. जैन गर्ल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराना था। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सतर्क रहकर तकनीक का सही उपयोग करना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि उप पुलिस आयुक्त पूर्व प्रबीना पी रही।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक शर्मिला व कांस्टेबल गुलशन ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी और साइबर जालसाजी से बचाव के उपाय बताए। थाना बड़ी के प्रभारी महेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न देकर किया। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस, रोट्रैक्ट क्लब, साइबर प्रकोष्ठ और रेड रिबन क्लब की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरियाणा पुलिस का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। समापन पर प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से सीखी बातों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Next Story