
x
Sonipat सोनीपत : सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है।सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है और मौके से 24 युवक ओर युवतियों को पकड़ा गया है,फर्जी कॉल सेंटर से 24 मोबाइल और लैपटॉप और अन्य इंस्ट्रूमेंट भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में अब कुंडली थाना पुलिस जांच कर रही है।
मामले में जानकारी देते हुए गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जिसके बाद टीम का गठन कर रेड डाली गई है । यहां से 24 युवक और युक्तियां पकड़े गए हैं इसी के साथ 24 मोबाइल फोन, लैपटॉप पर अन्य सामान बरामद किया गया है।इन्होंने 15 दिन पहले ही इस सेंटर की शुरुआत की थी और विदेशों से आने वाले कॉल को यह रिसीव करते थे। मामले में गहन जांच की जाएगी। कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही हैं।
TagsSonipatसीएम फ्लाइंग स्क्वायडफर्जी कॉल सेंटरछापाChief Minister's Flying Squadfake call centerraid. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





