हरियाणा

Sonipat: खेलते-खेलते बच्चे की जान खतरे में, निगल गया 5-10 रुपये के सिक्के, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

Sarita
26 July 2025 11:19 AM IST
Sonipat: खेलते-खेलते बच्चे की जान खतरे में, निगल गया 5-10 रुपये के सिक्के, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान
x
Sonipat सोनीपत: सोनीपत के एक 12 वर्षीय बच्चे ने खेलते-खेलते तीन सिक्के निगल लिए। जिसके बाद तीनों सिक्के बच्चे की भोजन नली में फंस गए। एक सिक्का दस रुपये का और दो सिक्के पाँच रुपये के थे। सिक्के खाने के बाद बच्चे को खाने-पीने में दिक्कत होने लगी।
बुधवार को उसे दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसका एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे जाँच में तीनों सिक्के भोजन नली में फंसे हुए दिखाई दिए। बच्चे को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने एनेस्थीसिया देने के बाद एसोफैगोस्कोपी प्रक्रिया के ज़रिए सिक्के निकाले। इस प्रक्रिया में लगभग 40 मिनट का समय लगा। अब बच्चा बिल्कुल ठीक है। एसोफैगोस्कोपी प्रक्रिया एंडोस्कोपी जैसी ही होती है। मुँह के ज़रिए एक पतली ट्यूब अंदर डाली जाती है। स्कोप के ज़रिए सिक्के निकाले गए।
Next Story