
x
Sonipat सोनीपत: सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-334पी पर गांव रोहट के पास एक व्यक्ति ने अपनी क्रेटा कार में खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आसपास के ग्रामीणों ने जब कार में व्यापारी का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
मृतक की पहचान गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। वह व्यापारी था और अपनी क्रेटा कार में नेशनल हाईवे 334पी पर पहुंचा था। गांव रोहट के पास उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsSonipatव्यापारीकदमपुलिसSonipatBusinessmanStep Policeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





