हरियाणा
Sonipat: भाई की छाती में उतारा चाकू, हत्या के बाद आरोपी फरार
Tara Tandi
18 Feb 2025 3:24 PM IST

x
Sonipat सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में 2 युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते गुस्साए युवक ने अपने चचेरे भाई के छाती में चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी नशे का आदि है, ओर नशे के लिए ही वह मृतक से पैसे मांग रहा था। पैसे न मिलने पर वह क्रोधित हो गया, और गुस्से में आरोपी युवक की हत्या कर मौके से फरार हो गया।
आरोपी नशे के लिए मृतक से पैसे मांग रहा था। जिसे देने से युवक ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के मध्य विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे को मारने– पीटने लगे। जिसके बाद मृतक की भाभी ने बीच में आकर दोनों को शांत करवा दिया।
आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। मृतक की पहचान सुंदर सावरी की डेरा बस्ती निवासी विजय कश्यप के रूप में हुई है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मृतक मारुति के विपत्ति में कार वाशिंग का काम करता था। आरोपी आशु ने विजय से पैसे मांगे। जिसे देने से मना कर दिया। इतना सुनते ही आशु तैश में आ गया, और लड़ने – झगड़ने लगा।
मामला रात 8:30 बजे का है। जब विजय अपने दोस्त मनुके साथ गली में एक दुकान के बाहर खड़े थे। इसी वक्त अंशु फिर से विजय के पास आया और लड़ने लगा। इस बार विजय ने अंशु को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद अंशु घर गया और चाकू निकल लाया। तैश में आकर अंशु ने चाकू विजय की छाती में घोंप दिया।
जिसके बाद आरोपी मौके से चाकू सहित फरार हो गया और विजय वही नाली में गिर पड़ा। मौके पर लोगों की चीख–पुकार मच गई। जिसे सुनते ही परिजन दौड़े आए। परिजन तुरंत विजय को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
विजय के भाई सोनू कश्यप की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस कैद से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।
TagsSonipat भाई छातीउतारा चाकूहत्या आरोपी फरारSonipat brother stabbed in the chestmurder accused abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





