हरियाणा

Sonipat: अटल जी का व्यक्तित्व और विचार आज भी करते हैं प्रेरित: बड़ौली

Admindelhi1
16 Aug 2025 8:23 PM IST
Sonipat: अटल जी का व्यक्तित्व और विचार आज भी करते हैं प्रेरित: बड़ौली
x
अटल बिहारी वाजपेयी आज भी प्रेरणा हैं: बड़ौली

सोनीपत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बड़ौली ने सोनीपत में कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सच्चे अर्थों में भाजपा के पितृ पुरुष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे। उनका समग्र जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। चाहे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उन्होंने राष्ट्रहित, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

बड़ौली ने बताया कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाण परीक्षण कर दुनिया में नई पहचान बनाई। सड़क विकास जैसी योजनाओं ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत आधार दिया। वे केवल प्रखर वक्ता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेता और संवेदनशील कवि भी थे। सिद्धांतों पर आधारित उनकी राजनीति और काव्यात्मक शैली ने उन्हें जनता के दिलों में विशेष स्थान दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी अपने नाम के अनुरूप दृढ़ निश्चयी थे और जो ठान लेते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे। उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओ को जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए विकास और सुशासन की नीति को आगे बढ़ाया जाएगा। बड़ौली ने कहा कि अटल जी का जीवन भारतीय संस्कृति, राजनीति की स्वच्छता और समाज के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो हमेशा आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। इनके साथ जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरु ने श्रद्धाजलि दी।

Next Story