हरियाणा

Sonipat: CET एग्जाम के दिन हादसा, महिला अभ्यर्थी की मौत, तीन घायल

Admindelhi1
26 July 2025 4:28 PM IST
Sonipat: CET एग्जाम के दिन हादसा, महिला अभ्यर्थी की मौत, तीन घायल
x
"महिला की दुर्घटना में मौत"

सोनीपत: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनीपत में आज सीईटी परीक्षा देने जा रही परीक्षार्थी महिला की हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में महिला परीक्षार्थी का पति, बच्ची व अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा खरखौदा में नेशनल हाईवे 334 बी पर ड्रेन नंबर 8 के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक घायलों को तुरंत खरखौदा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची, महिला और उसके देवर की हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया। महिला ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। महिला रेवाड़ी से परिजनों के साथ सीईटी का पेपक देने के लिए सोनीपत जा रही थी।

बताया जा रहा है कि सुबह जब वे खरखौदा के पास ड्रेन नंबर 8 के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। प्रदीप ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन तभी संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई।

Next Story