हरियाणा

सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया कांग्रेस में शामिल हुई

Admindelhi1
16 March 2024 9:22 AM GMT
सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया कांग्रेस में शामिल हुई
x
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने रुकेश को पार्टी में शामिल कराया

हिसार: भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने रुकेश को पार्टी में शामिल कराया। वह हिसार की आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

इससे पहले, वर्ष 2022 में आदमपुर उपचुनाव में भी रुकेश पूनिया के चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

र करती कुछ है। भाजपा कहती है कि पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। जो महिलाएं मेडल लेकर आई हैं, उनका सम्मान नहीं हो रहा। उन्हें हक नहीं मिल रहा। जो किसान पूरे देश का पेट भरता है, उसे रोड पर लाकर बिठा दिया गया। क्या अपना हक मांगना गुनाह है?, किसानों को उनका हक नहीं दिया जा रहा।

रुकेश ने कहा कि इन्हीं सब चीजों की वजह से उसने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने का फैसला लिया है। अब वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी की नीतियों का प्रचार कर रही हैं।

Next Story