हरियाणा

Solan: सड़क की दयनीय स्थिति से जनता परेशान, भाजपा ने उठाई आवाज

Admindelhi1
23 Feb 2026 6:41 PM IST
Solan: सड़क की दयनीय स्थिति से जनता परेशान, भाजपा ने उठाई आवाज
x

सोलन: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग - 5 कालका - शिमला से जुड़ने वाले सुबाथू मार्ग की सड़क की दयनीय हालत को लेकर धरना प्रदर्शन किया । सोलन से सुबाथू को जाने वाला मार्ग जो बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा जैसे जिलों को जोड़ता है, उसकी पिछले लंबे समय से खस्ता हाल को लेकर कई बार भाजपा के नेताओं ने स्थानीय विधायक धनीराम शांडिल से लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन दिया । लेकिन बावजूद इसके इस सड़क पर बड़े- बड़े गड्डों के कारण वाहन चालकों को कुछ मिनटों का सफर करने में घण्टों का समय लग रहा है ।

भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कुछ दिन पूर्व यह बयान दिया था कि अगर 23 फरवरी तक इस मार्ग को पक्का करने की कवायद शुरू नहीं होती है तो भाजपा इस मार्ग पर धरना करेगी । सोमवार को अपने तय समय पर हाथों में बैनर लेकर और मुंह पर स्लोगन लिखे मास्क पहनकर शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अगुवाई में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान कांग्रेस सरकार के स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सहित मुख्यमंत्री तथा विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए । उनका कहना था कि स्वास्थ्य मंत्री जो स्थानीय विधायक हैं ने सड़क को पक्का करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए । उनका कहना था कि उन्होंने ग्यारह सौ नम्बर जो सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज होती है वहां भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी । लेकिन आज दिन तक कुछ नहीं हुआ । गौर रहे कि यह मार्ग सुबाथू स्थित सेना क्षेत्र छावनी से जुड़ती है और आगे अन्य कई जिलों को जोड़ती है । अधिकतर लोगों का इस सड़क से गुजरना होता है । स्कूली बच्चों को दो पहिया वाहन पर स्कूल छोड़ना खासा जोखिम भरा है ।

Next Story