हरियाणा
Sohna : बीटेक छात्र ने आवासीय इमारत से कूदकर की आत्महत्या
Sanjna Verma
9 Jun 2024 12:25 PM IST

x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के सोहना में बीटेक के एक छात्र ने एक आवासीय सोसायटी की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बिहार का रहने वाला दीपांशु सोहना रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में BTECHद्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई Suicideनोट नहीं मिला है।पुलिस के अनुसार, दीपांशु ने सुबह करीब पांच बजे सोहना स्थित एक आवासीय सोसायटी के टावर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
वह वहां किराएदार के तौर पर रहता था।पुलिस ने बताया कि कुछ लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोहना थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन हमें पता चला है कि छात्र शराब का आदी था। postmartemके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tagsबीटेकछात्रआवासीयइमारतकूदकरआत्महत्या B.Techstudentresidentialbuildingjumpingsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





