
x
Kaithal कैथल : शहर के सेक्टर-21 में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां सैर पर निकले एमबीबीएस डॉक्टर को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल डॉक्टर की पहचान सेक्टर-19 निवासी डॉक्टर प्रतीक कालीरमण के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर प्रतीक रविवार शाम करीब सात बजे रोज़ की तरह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात स्कूटी सवार युवक ने उन पर अचानक गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली डॉक्टर के पेट में लगी और आर-पार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर प्रतीक को पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय वीरभान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके अलावा, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में थूआ गांव निवासी डॉक्टर प्रतीक पर गोली चलाने के पीछे बूढ़ाखेड़ा निवासी जितेंद्र का नाम सामने आया है, जिसकी कैथल अनाज मंडी में एक आढ़त की दुकान है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना ने शहरवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
TagsKaithal स्केटर्स गैंगडॉक्टर मारी गोलीKaithal skaters gangdoctor shotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





