हरियाणा

Sirsa: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ व खंभे टूटे

Admindelhi1
31 May 2026 12:28 PM IST
Sirsa: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ व खंभे टूटे
x
"तूफानी मौसम ने तोड़ी बिजली आपूर्ति की कमर"

सिरसा: जिले में तेज अंधड़ के कारण सैकड़ों पेड़ व बिजली के पोल टूट कर सडक़ों पर गिर गए, जिससे जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज आंधी के बाद शनिवार काे हलकी बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली। धूल भरी आंधी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दो घंटे तक चली धूल भरी आंधी से खेतों में खड़े पेड़ टूट कर गिर गए जिससे यातायात बाधित हुआ। इसके अलावा खेतों में लगे सौर ऊर्जा संयंत्रों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

किसान साहब सिंह, नाहर सिंह, मलकीत सिंह, सरदूल सिंह, जोगिंदर सिंह और सोहन लाल ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने के बाद तेज आंधी चली और ओलावृष्टि हुई। इससे नरमा, ग्वार और हरे चारे की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि नरमे की फसल के पत्ते झड़ गए और कई पौधे मिट्टी में दब गए। वहीं ग्वार और ज्वार की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

गांव गांव मलिकपुरा के किसान इकबाल सिंह, जगदेव सिंह और बलवीर सिंह तथा गांव किंगरे के किसान तारा सिंह, बलराज सिंह और लब्बी सिंह ने बताया कि उन्होंने सिंचाई और मेहनत से फसल को तैयार किया था, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि उनकी फसल का 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों की विशेष गिरदावरी करवाई जाए और जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Next Story