हरियाणा

Sirsa: हरियाणा-राजस्थान सीमा पर धरने से बढ़ी हलचल

Admindelhi1
14 May 2026 12:00 PM IST
Sirsa: हरियाणा-राजस्थान सीमा पर धरने से बढ़ी हलचल
x
ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

सिरसा: हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर सिरसा जिले के आधा दर्जन गांवों के किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया है। किसानों का आरोप है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव गांधी में टायर गलाने वाली फैक्ट्री स्थापित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलने की आशंका है। गांव गांधी हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित है।

गांव जागवाली के निकट धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को बताया कि जब तक फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया बंद नहीं की जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि फैक्ट्री लगने से आसपास के गांवों की हवा, पानी और खेती प्रभावित हो सकती है। इसी विरोध में हरियाणा के जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरिया बगडिय़ा सहित कई गांवों के ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। हरियाणा के किसानों के समर्थन में राजस्थान के गांव गांधी से भी बड़ी संख्या में पहुंचे और फैक्ट्री लगाने का विरोध किया। किसानों व ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि किसी भी हालत में यहां फैक्ट्री स्थापित नहीं होने देंगे। धरने में देश बंधु बैनीवाल, अनिल बैनीवाल सरपंच प्रतिनिधि, कृष्ण जी पूर्व सरपंच, महावीर भाकर, भूप सिंह बैनीवाल, हरबंस खेतलान, प्रवीण पोहड़, सुभाष जाखड़, रामूर्ति खेतलान, सतबीर साहू, राजेंद्र जाखड़, गिरधारी बैनीवाल, धेतरवाल, संदीप खेतलान, सुरेंद्र, साधुराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Next Story