हरियाणा

Sirsa: दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, आरोपी काबू

Admindelhi1
29 July 2026 11:01 AM IST
Sirsa: दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, आरोपी काबू
x
सिरसा पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

सिरसा: जिले क्षेत्र में एक महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता अपने परिजनों के साथ महिला थाना में पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पीडि़ता ने बताया कि बीती 25 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान घर की दीवार फांदकर आरोपी ने उनके घर में प्रवेश किया और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत लीगल एडवाइजर एवं बयानों के आधार पर आरोपी चरणजीत सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उधर, पुलिस ने रानियां क्षेत्र मेंं छात्रा के हाथ से बैग छीना-झपटी कर फरार हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रानियां थाना प्रभारी संतोख सिहं ने मंगलवार को बताया कि हिमांशी ने शिकायत में बताया कि वह रानियां कॉलेज में दाखिला करवाकर अपनी माता के साथ वापस घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार एक युवक आया और हाथ में लिए बैग को छीन कर फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के पुलिस ने वारदात में संलिप्त आरोपी हरजीत सिंह को काबू कर लिया है।

Next Story