
x
Sirsa News: एक बार फिर कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं, वैसे तो देश के कई राज्यों में कोरोना का असर देखने को मिल रहा है, इसके साथ ही हरियाणा के कई जिलों के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र में भी एक बार फिर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते अब सिरसा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है, हालांकि सिरसा जिले में अभी तक कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग आम जनता को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सिरसा में जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
सिरसा नागरिक अस्पताल में कोरोना विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि जिले के लोगों को कोरोना वायरस से डरने की नहीं बल्कि साफ-सफाई और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिरसा जिले में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हरियाणा के कुछ जिलों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते अब सिरसा में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन कोरोना के नए वैरिएंट से घबराएं नहीं बल्कि कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही कोरोना का कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराएं।
TagsSirsaकोरोनास्वास्थ्य विभागअलर्टSirsaCoronaHealth DepartmentAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





