हरियाणा

Sirsa: सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत, एक अन्य ने गंवाई जान

Admindelhi1
31 July 2026 11:38 AM IST
Sirsa: सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत, एक अन्य ने गंवाई जान
x
तेज रफ्तार का कहर, दादा-पोते समेत तीन की मौत

सिरसा: जिले के गांव पोहडक़ां के निकट हुए सडक़ हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दादा-पोता व एक महिला शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिरसा शहर निवासी ओमप्रकाश अपने पोते केशव व एक रिश्तेदार महिला के साथ ऐलनाबाद से वापस लौट रहे थे।

रास्ते में गांव पोहडक़ा के निकट उनकी कार सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश व सात वर्षीय केशव को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला संतोष ने उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, डबवाली उपमंडल के गांव अलीकां निवासी किसान प्रकाश सिंह की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। सडक़ पर बने गड्ढे में मोटरसाइकिल गिर गया और प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे बंठिडा एम्स ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story