हरियाणा
Sirsa: ट्रक चालक पर चाकू से जानलेवा हमला, राहगीरों को देख हमलावर फरार
Tara Tandi
2 April 2025 4:19 PM IST

x
Sirsa सिरसा: हरियाणा के सिरसा में एक मिनी ट्रक चालक पर चाकू से वार कर उसका वाहन हथियाने का प्रयास किया गया। मामला रात करीब 8 बजे का था। बायपास पर चालक ने किसी काम से मिनी ट्रक को रोक तो वहा तीन युवक आ गए। जिनसे चालक की बहस हो गई। इस बहस में आरोपियों ने चालक पर चाकू से वार कर दिया।
मिनी ट्रक चालक ने किसी काम से ट्रक को रोक दिया और वह ट्रक के पिछले हिस्से में कुछ काम करने चला गया। इसी बीच ट्रक के केबिन में एक युवक आकर बैठ गया। चालक ने उसे उतरने को कहा, लेकिन युवक नहीं उतरा। जिस पर दोनों के बीच बहस होने लगी और चालक ने युवक को जबरदस्ती नीचे उतार दिया।
इस बीच युवक को कुछ चोटें आ गई। परिणामस्वरूप बायपास रोड पर युवक के 2 अन्य साथी भी मौजूद थे। जो विवाद को देकर ट्रक के पास आ गए, तीनों युवकों ने मिल कर चालक को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ने तेजधार चाकू निकाला और चालक के पेट में घोंप दिया।
इस बीच चालक ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया, इस प्रयास 2 बार चाकू उसके हाथ में लग गया और तीसरी बार में चाकू चालक की गर्दन के पास जा लगा। आरोपी अन्य राहगीरों को आता देख ट्रक को लिए बिना ही भाग गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके कर पहुंचकर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नेज़िया खेड़ा निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल ने हालत में सुधार आने के बाद पुलिस को बयान देते हुए बताया कि वह मिनी ट्रक चालक है।
अनिल ने पुलिस को बताया कि सोमवार के दिन वह हैं बुर्ज कर्मगढ़ से मिनी ट्रक में कारपेट लोड करके जा रहा था। लेकिन जब वह नेजाडेला बायपास सिरसा के करीब पहुंचा तो उसे पर हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
TagsSirsa ट्रक चालकचाकू जानलेवा हमलाराहगीरों देख हमलावर फरारSirsa truck driverdeadly knife attackattacker fled after seeing passersbyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





