हरियाणा

हरियाणा के 33वें डीजीपी बने शत्रुजीत कपूर

Admin Delhi 1
17 Aug 2023 5:48 AM GMT
हरियाणा के 33वें डीजीपी बने शत्रुजीत कपूर
x
डीजीपी बने शत्रुजीत कपूर

चंडीगढ़ न्यूज़: 1990 बैच के इंडियन पुलिस सर्विस(आईपीएस) शत्रुजीत सिंह कपूर राज्य के 33वें डीजीपी बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को चार्ज संभाल लिया। कपूर का कम से कम दो साल 15 अगस्त, 2025 तक कार्यकाल रहेगा। उन्होंने रिटायर हुए पीके अग्रवाल की जगह ली है। कपूर अपने दो सीनियर आईपीएस 1989 बैच के मोहम्मद अकील व आरसी मिश्रा पर भारी पड़े हैं। संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की ओर से भेजे गए पैनल में अकील का नाम पहले व मिश्रा का नाम दूसरे नंबर पर था।

सीनियॉरिटी के हिसाब से कपूर को तीसरे नंबर पर रखा गया। कपूर फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो के हेड हैं। संभावना यही है कि कपूर डीजीपी के साथ एसीबी के हेड भी बने रह सकते हैं। इधर, अकील व मिश्रा का यूपीएससी से पैनल में दो बार नाम आया। 2021 में सीनियॉरिटी में मात खा गए। अकील व मिश्रा अब आगे भी डीजीपी नहीं बन पाएंगे। क्योंकि मिश्रा अगले साल 30 जून को रिटायर हो जाएंगे, जबकि अकील की रिटायरमेंट का समय 31 दिसंबर 2025 है। बता दें कपूर मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। पढ़ाई के दौरान वे अपने भाई के पास जींद आ गए थे। जब उन्होंने यूपीएससी एग्जाम के लिए फाॅर्म एप्लाई किया तो जींद भर दिया गया। इस वजह से उनका गृह जिला कागजों में जींद हो गया।

Next Story