Haryana , पंजाब में भीषण गर्मी, सिरसा में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान

राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में सिरसा पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है।स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अन्य स्थानों के अलावा हिसार में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में 44.3 डिग्री, नारनौल में 42.3 डिग्री, गुरुग्राम में 41 डिग्री और अंबाला में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में भी गर्मी का कहर जारी रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में अधिकतम तापमान 41.2, लुधियाना में 41.8, पटियाला में 42.6 और पठानकोट में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





