हरियाणा

फैली सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवविवाहिता का शव

Gulabi Jagat
31 May 2022 3:24 PM IST
फैली सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवविवाहिता का शव
x
फैली सनसनी
सोनीपत: सोनीपत के गोकुल नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब रेनू नाम की एक महिला का शव शोरूम की तीसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर मिला।
जानकारी के मुताबिक रेनू की शादी करीब 2 साल पहले आर्य नगर के रहने वाले विकास के साथ हुई थी और परिजनों ने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उन्हें शक है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है।
सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गोकुल नगर के निर्माणधीन से शोरूम में एक महिला रेनू ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story