हरियाणा

कॉमनवेल्थ गेम्स में सीमा कालीरामन ने जीता कांस्य, भिवानी में जश्न का माहौल

SHIDDHANT
31 July 2026 9:23 PM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स में सीमा कालीरामन ने जीता कांस्य, भिवानी में जश्न का माहौल
x
Hariyana हरियाणा: भिवानी की बेटी और प्रतिभाशाली डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा कालीरामन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीमा की सफलता पर ग्रामीणों ने जश्न मनाया और परिवार को बधाइयां दीं।
सीमा कालीरामन के ससुर भूप सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बहू पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि सीमा ने देश के लिए पदक जीतकर पूरे परिवार का सम्मान बढ़ाया है। उनके अनुसार, सीमा को पूरे देश का आशीर्वाद और समर्थन मिला है और उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
वहीं, सीमा की सास कमला देवी ने भी बहू की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे मोनू की पत्नी सीमा ने पदक जीतकर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। इस खुशी में गांव में उत्सव जैसा माहौल है। परिवार ने पारंपरिक चूरमा बनाकर खुशियां मनाईं और कुलदेवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आभार व्यक्त किया।
सीमा कालीरामन की इस उपलब्धि को हरियाणा के खेल जगत के लिए भी बड़ी सफलता माना जा रहा है। हरियाणा लंबे समय से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देता रहा है और सीमा ने एक बार फिर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह मुकाम दिलाया है। सीमा की जीत से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
Next Story