हरियाणा

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने मस्जिद के बाहर फायरिंग की

Admindelhi1
26 March 2024 12:49 PM IST
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने मस्जिद के बाहर फायरिंग की
x
गुरुग्राम में जबरन गेट खुलवाने की कोशिश

गुडगाँव: हरियाणा के गुरुग्राम में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने मस्जिद के बाहर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। देवीलाल नगर में सोमवार देर रात हुई वारदात का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। चश्मदीद के मुताबिक बदमाश जबरन मस्जिद का गेट खुलवाना चाहते थे।

यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को वहां से गोली का खोल भी मिला है। स्कॉर्पियो गाड़ी के नंबर के आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।

Next Story