हरियाणा
घुड़कावास में पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Admin Delhi 1
10 Aug 2023 4:18 PM IST

x
रेवाड़ी: ग्राम पंचायत घुड़कावास में भरतमुनि कला केंद्र व पंचायत सदस्यों ने अभियान चलाकर बुधवार को पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच डॉ. शीश राम ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कई किस्म के पौधे लगाए गए।
भरतमुनि कला केंद्र प्रधान मदन डागर ने कहा कि हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। इस अवसर पर डॉ. अंकुर खैर, कशिश बत्रा, पंकज महंदीरत्ता, नितिन राठी, रितिक बत्रा, राहुल, मोनू राठी, अमित, लोकेश व अन्य मौजूद रहे।
Next Story





