
x
Rohtak रोहतक: एक हादसे में बाप और उसके दोनों बेटों की मौत हो गई। मामला गांव मांजरा का है। जहां सीवर का ढक्कन हटाते हुए बेटा दुर्घटनावश सीवर में गिर गया। जिसे बचाने गए पिता भी सीवर में ही फंस गए। जिसके बाद उन दोनों को बचाने के लिए दूसरा बेटा सीवर में उतरा और वह भी वापस नहीं लौटा।
हादसा बुधवार की सुबह सीवर में गिरने से हुआ था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि, सीवर में जहरीली गैस होगी। जिसके संपर्क में आने से तीनों दुर्घटना का शिकार हो गए।
पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए है। संतोष देवी ने बयान देते हुए बताया कि उसके पति और दोनों बेटों की मृत्यु सीवर में जाने से हो गई। पहले उनका बेटा सीवर में गिरा गया। जिसके बाद उसे बचाने गए उसके पिता भी गए और जब वह भी नहीं लौटे तो दूसरा बेटा भी सीवर में चला गया। लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला।।जिसके बाद तीसरा बेटा राजकुमार भी जाने लगा। लेकिन उसे सबने रोक लिया।
मृतकों की पहचान मांजरा हैं निवासी पिता महावीर सिंह और बड़ा बेटा दीपक, दूसरा बेटा लक्ष्मण के रूप में हुई है। परिवार के उनकी संतोष देवी और तीसरा भाई राजकुमार ही बचे है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी। मामले की जांच जारी है।
TagsRohtak सीवर गिरनेतीन लोगों मौतRohtak sewer collapsethree people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





