
x
Rohtak Encounter : एक बार फिर से पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें यूपी बागपत के रहने वाले मोहन के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है और रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की फायरिंग के अपराध में शामिल होने की सूचना मिली है। फिलहाल उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
रोहतक अपराध जांच शाखा नंबर एक को सूचना मिली थी कि कोई बदमाश सांपला में झज्जर मेरठ रोड पर बेरी रोड पुल के नीचे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे वहां पर घेर लिया और सरेंडर करने के लिए बोला, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से 11 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें मोहन के दोनों पैरों में गोलियां लगी और उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया। मौके से पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।
इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। गनीमत यह रही कि बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से पुलिस कर्मचारियों का बचाव हो गया। यूपी का रहने वाला मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। जो की रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की पर फायरिंग के मामले में शामिल था, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इलाज से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
TagsRohtak Encounterभाऊ गैंगशूटरएनकाउंटरघायलRohtak EncounterBhau Gangshooterencounterinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





