हरियाणा

Rohtak: खेत में मिली युवक की लाश, कारण अज्ञात

Admindelhi1
12 Sept 2025 7:00 PM IST
Rohtak: खेत में मिली युवक की लाश, कारण अज्ञात
x

रोहतक: गांव भराण स्थित खेतों के समीप एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक युवक गांव का ही रहना वाला था, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों ने गांव स्थित खेताें के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महम पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही दीपक के रुप में की। इसी दौरान पता चलने पर दीपक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Next Story