हरियाणा

Rohtak: मुख्यमंत्री ने मृतक एएसआई के घर जाकर जताया संवेदना

Admindelhi1
15 Oct 2025 4:30 PM IST
Rohtak: मुख्यमंत्री ने मृतक एएसआई के घर जाकर जताया संवेदना
x

रोहतक: हरियाणा के साइबर सेल में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक (एएसआई ) संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पहले आरोपिताें के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। बाद में इस बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव पुलिस को सौंपने की बजाए गांव लाढौत ले आएं और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। परिजनों को मनाने के लिए रात भर अधिकारी जुटे रहें, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अडे़ हुए है।

Next Story