
x
रोहतक: भिवानी चुंगी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे युवक घर पर अकेला था।
इसी दौरान उसने रसोई में रखा गैस सिलेंडर खोल दिया और उसमें आग लगा दी। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औैर आग बुझाने का प्रयास किया।
गंभीर हालत में युवक को तुरंत पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Tagsहरयाणारोहतकगैस सिलेंडरखोलकरआत्मदाहप्रयासHaryanaRohtakgas cylinderopeningself-immolationattemptजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





