हरियाणा

Rohtak: रोहतक एनकाउंटर में आरोपियों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
21 Nov 2025 2:34 PM IST
Rohtak: रोहतक एनकाउंटर में आरोपियों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
x

रोहतक: देर रात रोहतक के कहानी गांव की रहने वाली सपना को चार युवकों ने गोली मार दी थी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यही नहीं इस घटना के दौरान सपना का देवर बीच बचाव करने के दौरान घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

हत्या का आरोप सपना के भाई संजू और उसके साथियों पर लगा था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। देर रात बोहर लाढ़ौत रोड पर पुलिस और इन आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपियों को गोली लगी। जिन्हें रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

सपना ने साढ़े 3 साल पहले की थी लव मैरिज:गौरतलब है कि कहानी गांव के सूरज ने अपने ही गांव की लड़की सपना से लगभग साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। लड़की सपना के घरवाले इस कदम से खफा थे। इस घटना का अंदेशा उसे पहले ही था जिसके चलते उसने पुलिस में भी शिकायत दी थी और सपना के परिवार वालों को भी समझाया था, लेकिन वह नहीं माने और घटना को अंजाम दे दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें हमलावर हमला करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमले में सपना की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सपना के देवर साहिल को गोली लगी है।वह पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए भर्ती है।

Next Story