हरियाणा

करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव में लुटेरी दुल्हन सामने आई

Admindelhi1
30 March 2024 10:15 AM GMT
करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव में लुटेरी दुल्हन सामने आई
x
खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर ससुराल वालों को खिला दिया था

फरीदाबाद: हरियाणा में करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव में लुटेरी दुल्हन सामने आई है। शादी के डेढ़ माह बाद ही पूरे ससुराल वालों को बेहोश कर साढ़े 2 लाख कैश, 40 तोले चांदी व 6 तोले सोने के गहने लेकर आधी रात को घर से भाग निकली। उसने खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर ससुराल वालों को खिला दिया था।

इसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। इतना ही नहीं, विवाहिता ने घर में लगे CCTV कैमरों को भी वारदात से पहले बंद कर दिया। सुबह जब परिवार उठा तो 24 वर्षीय बहू घर में नहीं थी। अलमारी में रखे गहने और कैश भी गायब थे। पहले तो परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वो कहीं नहीं मिली तब जाकर शुक्रवार देर शाम को घरौंडा थाने में केस दर्ज कराया।

14 फरवरी को हुई थी शादी

घरौंडा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 फरवरी को उसकी शादी पानीपत के गांव की रहने वाली युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में करीब 6 से 7 लाख रुपए खर्च भी किया। शादी के बाद हम दोनों अच्छे से रह रहे थे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी ऐसा काम करेगी।

Next Story