हरियाणा

हरियाणा में 10,000 रुपए का रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए रोडवेज का सहायक

Shreya
1 July 2023 10:11 AM GMT
हरियाणा में 10,000 रुपए का रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए रोडवेज का सहायक
x

चंडीगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य परिवहन (मुख्यालय) चंडीगढ़ के सहायक प्रतीक को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा सरकार के आदेश पर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम निरन्तर चलाई जा रही है। इसी के चलते राज्य परिवहन (मुख्यालय), चंडीगढ़ के सहायक प्रतीक को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरूद्घ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन अम्बाला में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी ब्यूरो को देना चाहता है तो वह टोल फ्री नम्बर 18001802022 तथा 1064 पर सम्पर्क कर सकता है।

Next Story