हरियाणा

जातिवाद-राजनीतिक मंथन से ऊपर उठें

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 4:00 PM IST
जातिवाद-राजनीतिक मंथन से ऊपर उठें
x
अंबाला के राम मंदिर से करेंगे बड़ा ऐलान

गुडगाँव: हरियाणा के अंबाला में नूंह हिंसा के बाद हिंदू संगठनों ने 13 अगस्त को सनातन महापंचायत करने का फैसला किया है. गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास राम मंदिर पर होने वाली इस महापंचायत में तमाम हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. इस सिलसिले में कई संगठनों की अलग-अलग जगहों पर बैठकें हुईं.

बजरंग दल के पदाधिकारी देवी दयाल शर्मा ने बताया कि नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष ने हमला किया और आगजनी की. अनेक हिन्दू मारे गये। इस मुद्दे पर एक महापंचायत हुई है. महापंचायत में सनातन धर्म में चल रही कुरीतियों को दूर करने के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. जातिवाद और राजनीतिक दलों से ऊपर विचार रखने की अपील की।

Next Story