हरियाणा

Rewari: रेवाड़ी में फंदे से लटका मिला यूपी का युवक, परिजनों में शोक

Admindelhi1
23 Feb 2026 5:57 PM IST
Rewari: रेवाड़ी में फंदे से लटका मिला यूपी का युवक, परिजनों में शोक
x

रेवाड़ी: रेवाड़ी के गांव मालपुरा में कंपनी कर्मी ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला इटावा निवासी गौतम के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर गाने बज रहे थे और युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने खिड़की तोड़कर खोला और शव को बाहर निकाला। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला इटावा निवासी मृतक गौतम रेवाड़ी के गांव मालपुरा में एक अन्य युवक के साथ किराए पर रहता था। उसका रूममेट रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। रात को गौतम कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं आया, तो पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि गौतम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Next Story