हरियाणा

Rewari: ट्रक ने रेवाड़ी पुलिस की गाड़ी को मारी ज़ोरदार टक्कर

Admindelhi1
28 March 2025 4:01 PM IST
Rewari: ट्रक ने रेवाड़ी पुलिस की गाड़ी को मारी ज़ोरदार टक्कर
x
"आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया"

रेवाड़ी: पुलिस टीम की गाड़ी को गुरुवार रात को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइवर कर्मबीर को भी चोट आई है। हादसा कर भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के रोहड़ाई थाना की टीम गुरूवार रात को पाल्हावा चौक पर मौजूद थी। गश्त के दौरान पुलिस की टीम मोटरसाईकिल को रूकवाकर जांच कर रही थी, उसी समय एक ट्रक चालक तेज गति से आया और बगल में खड़ी पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर से गाड़ी को काफी नुकसान हुआ तथा ड्राईवर कर्मबीर को भी चोट आई। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने लगा तो उसे पुलिस ने काबू कर पकड़ लिया। ट्रक चालक गामा राज बहार, उत्तराखंड में ऋषिकेश के आुशतोष नगर का रहने वाला है। पुलिस टीम के घायल चालक कर्मबीर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Next Story