हरियाणा

Rewari: रेवाड़ी पुलिस का एक्शन, इनामी आरोपी मथुरा से दबोचा

Admindelhi1
19 March 2026 5:21 PM IST
Rewari: रेवाड़ी पुलिस का एक्शन, इनामी आरोपी मथुरा से दबोचा
x

रेवाड़ी: भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब दो महीने से फरार चल रहे माजरा गांव के सरपंच रविंद्र उर्फ हाथी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना से उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, धारूहेड़ा सीआईए टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। आखिरकार पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने बरसाना में दबिश देकर मुख्य आरोपी को काबू कर लिया।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को माजरा सरपंच रविंद्र उर्फ हाथी ने भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला कराया था। इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हमले में सरपंच प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसकी एक टांग तक काटनी पड़ी।

बावल के डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि एसपी हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर रेवाड़ी पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Next Story