
x
Rewari रेवाड़ी : रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर-26 स्थित शिव कॉलोनी से एक लेब्रा नस्ल का पालतू कुत्ता ‘डुग्गू’ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। शिव कॉलोनी निवासी मनीषा ग्रोवर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।मनीषा ग्रोवर ने बताया कि उनका आठ वर्षीय सफेद रंग का लेब्रा डॉग ‘डुग्गू’ पिछले तीन दिनों से घर से गायब है। डुग्गू केवल एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न सदस्य था, जो हर सुख-दुख में परिवार के साथ रहता था। डुग्गू के लापता होने के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घर में मातम का माहौल है, जैसे किसी अपने को हमेशा के लिए खो दिया हो।
मनीषा ग्रोवर ने भावुक होते हुए बताया कि डुग्गू के जाने के बाद घर में किसी का भी खाने-पीने में मन नहीं लग रहा है। परिवार के सदस्य हर आहट पर दरवाजे की ओर देखते हैं, इस उम्मीद में कि शायद डुग्गू लौट आया हो। परिवार ने आस-पास के सभी इलाकों, गलियों और बाजारों में डुग्गू की लगातार तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस कारण परिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉग को चोरी किए जाने की आशंका भी सता रही है। डुग्गू की सुरक्षित वापसी की आस में मनीषा ग्रोवर ने सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
परिवार ने क्षेत्रवासियों से हाथ जोड़कर अपील की है कि यदि किसी को भी डुग्गू के संबंध में जरा-सी भी जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस के मोबाइल नंबर 9050681207 या डॉग प्रेमी के नंबर 8168414596 पर संपर्क करें। एक छोटी-सी सूचना एक परिवार की खुशियां लौटा सकती है।
TagsRewariलापतालेब्रा डॉग ‘डुग्गू’RewarimissingLabrador dog 'Duggu' जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





