
x
Rewari : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबी नदी में गिरने से बिजली निगम के फोरमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव डूंगरवास निवासी 53 वर्षीय हंसराज के रूप में हुई, जो धारूहेड़ा सब-डिवीजन में तैनात थे। हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है।
मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हंसराज रोजाना मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जाते थे। शुक्रवार रात जब वे घर नहीं लौटे तो बच्चों ने फोन किया। चिंता बढ़ने पर भाई उनकी तलाश में निकले और साबी नदी के पास पहुंचे, जहां हंसराज की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। बाइक के पास हेलमेट और बैग रखा था, जिसमें उनका मोबाइल फोन भी मिला। मौके पर पुलिस मौजूद थी और बताया कि नदी में कोई व्यक्ति गिर गया है। हाइड्रा मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान हंसराज के रूप में हुई।
शिकायत के अनुसार हंसराज कुछ देर के लिए नदी किनारे रुके होंगे और घना अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया, जिससे वे नदी में गिर पड़े। धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हंसराज को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि हंसराज एक लड़के और एक लड़की के पिता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsRewariफोरमैननदीमौतforemanriverdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





