हरियाणा

Rewari: दो सांडों की लड़ाई ने ढहा दी मकान की दीवार

Admindelhi1
7 July 2025 7:43 PM IST
Rewari: दो सांडों की लड़ाई ने ढहा दी मकान की दीवार
x

रेवाड़ी: रेवाड़ी के शक्ति नगर क्षेत्र में दो सांडों की आपसी लड़ाई के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। इस घटना से गली में अफरा-तफरी मच गई और आसपास से गुजर रहे वाहन चालक दहशत में आ गए। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जो बड़ी राहत की बात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर को केटल-फ्री घोषित किए जाने के बावजूद आवारा मवेशियों की समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है।

सांड और अन्य मवेशी सड़कों पर घूमते रहते हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पहले भी कई लोग इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ ने अपनी जान तक गंवाई है। निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गौशालाओं के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है और अधिकारी इस ओर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहे। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कब और कैसे ठोस कार्रवाई करता है।

Next Story