हरियाणा

Rewari: बदमाश रोहित उर्फ कालिया पर रेवाड़ी में हमला

Admindelhi1
23 Aug 2025 8:46 PM IST
Rewari: बदमाश रोहित उर्फ कालिया पर रेवाड़ी में हमला
x

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी के बदमाश रोहित पर शनिवार को घर में घुसकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। स्कूटी पर आए बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली कालिया की पीठ में जा लगी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। कालिया को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

शहर के मोहल्ला भजन का बाग का रहने वाला 39 वर्षीय रोहित उर्फ कालिया जीता गैंग से जुड़ा रहा है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ घर पर ही रह रहा था। उस पर काफी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वह 13 साल बाद इसी साल फरवरी माह में जेल से छूटा था। इसके बाद उस पर एक प्राॅपर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा। प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने छह माह पहले कालिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसका सिर मुंडवाने के बाद स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया था।

Next Story