
x
रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले के बेरियावास गांव में बुधवार देर शाम 11वीं के छात्र ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब मां घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। कसोला थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लग पाया है।
बेरियावास निवासी 17 वर्षीय गगन 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम को वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने गया था। कुछ देर में वह घर लौट आया। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। जब लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता केबल ऑपरेटर हैं। कसोला थाना एसएचओ सतीश कुमार के अनुसार, मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।
Tagsहरयाणारेवाड़ीफंदेलटका17 वर्षीयछात्रHaryanaRewarihanging17-year-old studentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





