हरियाणा

पूर्व मेयर के रिश्तेदारों ने लॉटरी के नाम पर की धोखाधड़ी

Admindelhi1
23 March 2024 3:15 AM GMT
पूर्व मेयर के रिश्तेदारों ने लॉटरी के नाम पर की धोखाधड़ी
x
2019 से अधिकारियों के यहां धक्के खाते फिर रहे हैं लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल पाया

हिसार: शहर की एक महिला सुनीता पत्नी विजय कुमार ने पूर्व मेयर के रिश्तेदार बिंदी और उसके साथी हस्तना अरोड़ा पर लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की धमकी दी है। महिला का कहना है कि 2019 से अधिकारियों के यहां धक्के खाते फिर रहे हैं लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल पाया है।

पीड़ित परिवार ने हिसार पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पूर्व मेयर के इशारे पर काम कर रही है क्योंकि आरोपी मेयर के रिश्तेदार हैं। इसीलिए सब सबूत होने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि उस समय की आईपीएस अधिकारी उपासना ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, फिर भी नीचे के पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों का बचाव किया पीड़ित महिला की मदद के लिए भीम आर्मी हरियाणा के प्रदीप भांखड, बीरबल बरवाला, प्रदीप राजौरिया व मुन्ना वाल्मीकि आगे आये और हिसार प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो पीड़ित महिला के साथ एडीजीपी कार्यालय के सामने धरना लगाएंगे।

Next Story