
x
Kuruchhetra कुरुछेत्र : देर शाम साढ़े छह बजे के करीब रेलगाड़ी संख्या 54041 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा अंबेडकर चौक और थानेसर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।
राजकीय रेलवे पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से लोकनायक जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार व सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया। घायल की पहचान बिहार के अररिया जिले के भांगी गांव निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि पिछले दो वर्षों से थाना कृष्णा गेट के पास कच्चा गेर में रहकर रेहड़ी से सामान ढुलाई का काम करता था। घायल के भाई अमन कुमार ने बताया कि रवि खाली समय में पब्जी खेलता है और रविवार को भी काम से लौटने के बाद वह हर रोज की तरह कानों में लीड लगाकर पब्जी खेलते हुए पटरी की और निकल गया।
कुछ समय बाद रेलवे पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी कि रवि के रेल की चपेट में आ गया है और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे के कारण रेलगाड़ी करीब 10 मिनट तक रुकी रही। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को आगे रवाना किया। जीआरपी थाना के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल की हालत को देखते हुए अभी उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। उपचार के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी
Tagsट्रेनटक्कररेफरपटरीखेलयुवकtraincollisionrefertracksportyouthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





