हरियाणा

कैथल में महिला से थप्पड़ खाने वाले JJP विधायक की प्रतिक्रिया सामने आई

Shreya
13 July 2023 5:33 AM GMT
कैथल में महिला से थप्पड़ खाने वाले JJP विधायक की प्रतिक्रिया सामने आई
x

कैथल: हरियाणा में मूसलाधार बारिश से पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। घग्घर, यमुना सहित कई अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस चुका है। लोगों का हाल- बेहाल है। करोड़ों की संपत्ति बर्बाद हो चुकी है और खेत जलमग्न हो गए हैं।

कैथल के गुहला चीका में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा करने JJP विधायक ईश्वर सिंह पहुंचे थे लेकिन उन्हें यहां लोगों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ी। लोगों के गुस्से का आलम यह था कि जब विधायक ग्रामीणों से बात कर रहे थे तो एक महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक की प्रतिक्रिया आई सामने

महिला के थप्पड़ जड़ने के तुरंत बाद पुलिस बीच- बचाव में उतर जाती है। इस घटना पर विधायक का बयान भी सामने आया है। ईश्वर सिंह ने कहा कि वो बुजुर्ग महिला का सम्मान करते हैं और उसके खिलाफ कोई कानूनी एक्शन नहीं लेंगे। उन्होंने महिला को माफ कर दिया है।

JJP विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के आगे हर कोई मजबूर हैं। बाढ़ से हर कोई परेशान हैं। लोगों को खाने- पीने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में दुःखी मन से उस बुजुर्ग महिला ने हाथ चला दिया था लेकिन मैंने उसे माफ कर दिया है और मैं उस महिला के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता हूं।

Next Story