हरियाणा

आरबीआई प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित

Admin Delhi 1
29 May 2023 12:35 PM IST
आरबीआई प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित
x

चंडीगढ़ न्यूज़: भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर अखिल भारतीय प्रश्रोत्तरी परीक्षा-2023 का आयोजन किया गया. यह प्रश्रोत्तरी परीक्षा पलवल, होडल, हथीन के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन के द्वारा संपन्न की गई, जिसमें जिला के 37 राजकीय उच्च विद्यालय तथा 73 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दो-दो बच्चों ने भाग लिया.

समस्याओं को लेकर निगमायुक्त से मिले पूर्व विधायक

एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने पानी की किल्लत, ओवरफ्लो सीवरेज, टूटी सड़कों को बनवाने सहित अनेकों मुद्दों को लेकर नगर निगम आयुक्त जितेंद्र यादव से मुलाकात की. भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने बताया कि बरसाती मौसम आने वाले समय में शुरू होने वाला है इसलिए क्षेत्र में ओवरफ्लो सीवरेज, नाली-नालों की सफाई आदि का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे कि क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव की समस्याओं का सामना न करना पड़े.

Next Story