हरियाणा

घर में घुसकर नाबालिग से रेप

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 10:26 AM IST
घर में घुसकर नाबालिग से रेप
x
चीख सुनकर पिता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया

गुडगाँव: हरियाणा के पलवल में नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने घर में अकेली देख नाबालिग की आबरू लूट ली। परिजनों के आने पर आरोपी भागने लगा तो उसे मौके पर ही पकड़ लिया। हथीन थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, पीड़ित पिता ने दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। रात के करीब 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसे अपनी बेटी की चीख सुनाई दी। पीड़ित दौड़कर जब अपनी बेटी के कमरे में पहुंचा तो आरोपी सचिन उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे देखते ही आरोपी भागने लगा तो उसने शोर मचा दिया।

फोन पर धमकी दे रहे आरोपी पक्ष के लोग

परिवार के लोग मौके पर आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पिछले दो वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी 15 वर्ष की है और आरोपी दबंग किस्म का है। पीड़ित का आरोप है कि उसे फोन पर धमकी मिल रही है। उक्त लोगों से हमे जान-माल का खतरा बना हुआ है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Next Story