हरियाणा
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को उनके आवास पर किया गया कैद, सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने शेयर किया VIDEO
Gulabi Jagat
15 Jun 2022 8:22 AM GMT
![राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को उनके आवास पर किया गया कैद, सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने शेयर किया VIDEO राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को उनके आवास पर किया गया कैद, सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने शेयर किया VIDEO](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/15/1697076-20226image1225184532751as-ll.webp)
x
सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने शेयर किया VIDEO
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को आज सुबह से ही उनके 15 तालकटोरा रोड स्थित सरकारी आवास पर एक तरह से कैद कर दिया गया है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर इससे जुड़ा वीडियो अपलोड करते हुए लिखा गया है कि एक राज्यसभा सांसद को इस तरह घर में कैद कर देना कौन सा कानून है। इस तरह कैद करके भाजपाई हुकूमत हमें डरा नहीं सकती।
आज सुबह से मेरे दिल्ली निवास स्थान को दिल्ली पुलिस ने सील कर रखा हैं, घर पर परिवार के साथ साथ और सैकड़ों समर्थक भी उपस्थित है…क्या दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च प्रदर्शन करना गुनाह है? pic.twitter.com/0VUkLPadSx
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) June 15, 2022
गौर रहे कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया था।
Next Story